जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा गायत्री शक्तिपीठ, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर साहिबगंज के गायत्री शक्तिपीठ में उत्सव का माहौल रहा. महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के भजनों और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया. इस आयोजन ने प्रेम और सम्मान का संदेश दिया.

साहिबगंज : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. गायत्री परिवार के महिला मंडल द्वारा राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठे. हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के सामूहिक भजन से माहौल भक्तिमय हो गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला मंडल द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत कृष्ण वंदना से की गई.

कृष्ण जन्मोत्सव मानते बच्चे | Prabhat Khabar Network

भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

महिला मंडल की सदस्य श्रीमती ज्योति मिश्रा और शालिनी गुप्ता द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण भजनांजलि पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे. श्रीमती निभा देवी के नेतृत्व में संचालित बाल संस्कारशाला के बच्चे-बच्चियों ने मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की. वहीं सृष्टि और कोमल ने रासलीला का मंचन किया. श्रीमती प्रियंका सोनी और सरिता पोद्दार ने कई भजन प्रस्तुत किए.

पालना में झुलाए गए बाल कृष्ण

इस बीच हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के सामूहिक भजन से माहौल भक्तिमय हो उठा. भगवान कृष्ण की छोटी सी मूर्ति पालना में स्थापित कर महिला मंडल के सदस्यों ने झूम-झूम कर झुलाया.

प्रेम और सम्मान का दिया संदेश

मौके पर उपस्थित उपाजोन समन्वयक इंजीनियर अनिल कुमार ने सभी आगंतुकों का शक्तिपीठ परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत किया. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की स्थापना का मूल आधार प्रेम, प्यार और सम्मान है. भगवान कृष्ण ने भी गीता के माध्यम से यही संदेश दिया है.

महिला मंडल समेत अन्य रहे मौजूद

मौके पर महिला मंडल की श्रीमती सरिता पोद्दार, करुणामई भारती, संगीता कुमारी, निभा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, रूबी देवी, सुजाता सिंह, प्रियंका सोनी, ईदूबाला, हरिहर प्रसाद मंडल, सत्यदेव प्रसाद सिंह, शिवशंकर निराला, अम्बरीश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >