पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में भेजा जेल

राधानगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया.

राजमहल : राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी दला बंगाली पाड़ा में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि 4 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:10 बजे राधानगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मनिहारी दला बंगाली पाड़ा में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और मृतका के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाना कांड संख्या 315/2026, दिनांक 4 सितंबर 2026 दर्ज किया गया. इस मामले में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी संदीप मंडल (27 वर्ष), पिता- निवारण मंडल, निवासी- मनिहारी टोला बंगाली पाड़ा, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में राधानगर थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. छापेमारी दल में पु०अ०नि० अमर कुमार सिंह, पु०अ०नि० पंकज कुमार दुबे तथा पु०अ०नि० गंगा प्रसाद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >