साहिबगंज के एमानुएल किस्कू को ब्राजील वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल का न्योता

साहिबगंज के युवा एथलीट एमानुएल किस्कू को ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स के ट्रायल के लिए चुना गया है. उन्होंने नेशनल स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया था. जिले भर में खुशी का माहौल है.

साहिबगंज : इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आई.एस.एफ) जिम्नैसियाड के तहत ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में 3 से 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर साहिबगंज के सिदो कान्हु स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं +2 राजस्थान उच्च विद्यालय, साहिबगंज के 9वीं कक्षा के विद्यार्थी एमानुएल किस्कू का चयन 6 से 7 अक्टूबर तक अटल स्टेडियम, गुजीरा बम्बोलिम नॉर्थ गोवा में आयोजित 110 मीटर हर्डल्स ट्रायल में भाग लेने के लिए किया गया है.

इमानुएल किसको अपने कोच के साथ | Prabhat Khabar Network

नेशनल स्कूल गेम्स में किया था शानदार प्रदर्शन

प्रशिक्षक योगेश यादव के अधीन अभ्यास करने वाले एमानुएल किस्कू ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित पिछले वर्ष प्रखंड, जिला और राज्य खेलो झारखंड एसजीएफआई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लखनऊ में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स बालक अंडर-17 वर्ष के 110 मीटर हर्डल्स में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसी आधार पर एमानुएल किस्कू का चयन किया गया.

2 अक्टूबर को गोवा के लिए होंगे रवाना

एमानुएल किस्कू 2 अक्टूबर को साहिबगंज से रांची होते हुए गोवा के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है.

जिलेवासियों ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, चंद्र भूषण झा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, राजस्थान उच्च विद्यालय के प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, कोच अशोक साहनी, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, एपीओ शबनम तबस्सुम, ओम ततसत, निमाई चौधरी, खेल शिक्षक आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बमबम कुमार और राकेश कुमार राका समेत जिलेवासियों ने शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >