कक्षाओं से लैब तक पहुंचे संयुक्त सचिव, राजमहल के पीएमश्री स्कूलों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार प्रसाद ने राजमहल के दो पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण किया. उन्होंने मध्याह्न भोजन, कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और शिक्षकों से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जानकारी ली.

राजमहल/मंगलहाट : झारखंड शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार प्रसाद ने राजमहल नगर क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार और पीएमश्री उत्क्रमित प्लस उच्च विद्यालय मंगलहाट का निरीक्षण किया. नया बाजार विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया. संयुक्त सचिव ने मध्याह्न भोजन, कक्षाओं व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली.

पेड़ देकर संयुक्त सचिव का स्वागत करते | Prabhat Khabar Network

विद्यालय की सुविधाओं की समीक्षा

मंगलहाट विद्यालय में उन्होंने लैब, आईसीटी, शौचालय, किचेन, गार्डन, हैंडवॉश व पेयजल समेत आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की. अभिलेखों की जांच के साथ शिक्षकों से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जानकारी ली.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन व स्वच्छता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे शिक्षक

निरीक्षण के दौरान अविनाश चंद्र, नवीन कुमार, मो मजरुल हक, अशोक कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापक देवकांत कुमार, राजू झा, आलोक सिंह, निलेश तिवारी, विजय पांडे, मिठू मरांडी, सूरज, संजय, रितिक, रमेश, मौसमी, प्रीति, रिचा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >