अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बरहरवा

बरहरवा के शिव मंदिरों में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा. भक्तों ने कर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

प्रतिनिधि, बरहरवा. पवित्र सावन महीने की चौथी और अंतिम सोमवारी को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही शहर और आसपास के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा.

सुबह से मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार

शहर के मेन रोड स्थित बोहरा शिव मंदिर, स्टेशन चौक स्थित जीआरपी शिव मंदिर, थाना के समीप स्थित पीपरानाथ शिव मंदिर, कुशवाहा टोला स्थित शिवलाल स्मृति शिव मंदिर, ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर, पतना चौक स्थित शिव मंदिर और सब्जी मंडी स्थित ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे .

भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का जल, दूध, घी, शहद और चंदन से अभिषेक किया. इसके बाद भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की.

विशेष पूजा-अर्चना से भक्तिमय रहा माहौल

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. कई मंदिरों में पुरोहितों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराने में सहयोग किया. इससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेवा शिविर

शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और भक्तों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शर्बत, चाय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था बनी रही और वे बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचते रहे.

अंतिम सोमवारी के साथ ही सावन माह की विशेष पूजा-अर्चना को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >