रेलवे ने मानी मांगें, साहिबगंज व पाकुड़ में कोयला-पत्थर लोडिंग की हड़ताल खत्म

कोलकाता में हुई रेलवे, पत्थर व्यवसायियों तथा झामुमो नेताओं की हाइलेवल बैठक

इन मांगों पर बनी सहमति – पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव – साहिबगंज में पूर्वी और पश्चिमी आरओबी का टेंडर शीघ्र जारी करना -पाकुड़ से भागलपुर के लिए एक लोकल ट्रेन, जो दिल्ली जाने वाली ट्रेन को मेल देगी – पाकुड़ में बंद पड़े एक्सीलेटर को चालू करना – साहिबगंज में लोको शेड का निर्माण -वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का एक पूरा कोच देना प्रभात खबर टोली, पाकुड़/बरहरवा झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आह्वान पर साहिबगंज व पाकुड़ जिले में रेलवे ट्रैक से पत्थर व कोयला की रैक लोडिंग बंद करने संबंधी हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. इस हड़ताल को लेकर मंगलवार को कोलकाता में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, पत्थर व्यवसायियों और झामुमो नेताओं के साथ एक हाईलेवल कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गयी. बैठक में मुख्य रूप से ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय गोस्वामी तथा पत्थर व्यवसाय मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. जनता के हित में थी हड़ताल पंकज मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि जनता की सुविधाओं के लिए था. साहिबगंज और पाकुड़ क्षेत्र से रेलवे को भारी राजस्व मिलता है, लेकिन लंबे समय से यहां सुविधाओं का अभाव था. इसी कारण हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा. उन्होंने पत्थर व्यवसायियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा और वे धन्यवाद के पात्र हैं. पंकज मिश्रा ने बताया कि बैठक में रेलवे ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तथा साहिबगंज में पूर्वी एवं पश्चिमी आरओबी का टेंडर जल्द किये जाने तथा पाकुड़ से भागलपुर के लिए एक लोकल ट्रेन देने जो दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन का मेल देगी. पाकुड़ में बंद पड़े एक्सीलेटर को चालू करने साहिबगंज में लोको शेड का निर्माण करने तथा वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक पूरा कोच देने संबंधी मांगों पर चर्चा की गयी. इस पर रेलवे ने अपने सहमति प्रदान की है. उसके बाद पत्थर व्यवसायी अन्य लोगों ने मिलकर हड़ताल को खत्म की. मौके पर चेंबर और कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पत्थर व्यवसाय चंदेश्वर उर्फ बोदी सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >