विश्वगुरु, महान साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर शनिवार सुबह साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में टैगोर विचार मंच परिवार के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. समारोह में वक्ताओं ने रवींद्रनाथ ठाकुर के साहित्य, शिक्षा, मानवता, राष्ट्रवाद और विश्वबंधुत्व के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना अधिकारी अनूप कुमार, एपीओ संजय कुमार तिवारी, डॉ सुचित, डॉ एनआर राय, डॉ भास्कर दास, डॉ ए.एन. चक्रवर्ती, आरपीएफ सुमन कुमार, सुबोध झा, राकेश कुमार, मुकेश, उमाशंकर सिंह, भारत स्काउट गाइड इकाई के प्रतिनिधि, चंपक दत्ता, अमृत प्रकाश, शंभूनाथ यादव, डॉ ममता विद्यार्थी, डॉ देवव्रत, मुरलीधर रजक, भवेश नारायण ठाकुर, सुदर्शन कुमार, अमन कुमार होली एवं आदित्य राज ठाकुर, स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों, छात्रों सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे. संस्कार भारती जिला साहित्य प्रमुख श्वेता दत्ता, मिताली सरकार और शालिनी गुप्ता गरिमामय उपस्थिति रहीं. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया. वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति और मानवता के प्रति प्रेम ही गुरुदेव के विचारों की असली पहचान है. कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भारत स्काउट एवं गाइड के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह को भावपूर्ण बना दिया. अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताते हुए शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया.
भारत स्काउट व गाइड ने किया रवींद्रनाथ टैगोर को माल्यार्पण :
फोटो नं 09 एसबीजी 13 है कैप्सन – माल्यार्पण करते स्काउट गाइड के सदस्य.
साहिबगंज. भारत स्काउट व गाइड के जिला आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को स्काउट गाइड के कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर को रेलवे परिसर में मेन्स यूनियन कार्यालय में स्काउट व गाइड ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर निशा, सोनम, अनिता, ज्योति, रिया, प्रिया, सोनीकत, ओसे, आशनीजा सहित कई लोग उपस्थित थे. इसके पूर्व संध्या 6:30 बजे कैंडल जलाया जाएगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.