साहिबगंज में शराब दुकान में 70 हजार की लूट, मारपीट की प्राथमिकी

साहिबगंज के ग्रीन होटल के पास एक शराब दुकान में मारपीट और पैसे छीनने की घटना हुई। दुकान कर्मचारी बंटी कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी मुरली कुमार, छोटू यादव और अमित यादव ने दुकान से दो बोतल शराब चुराई, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने दुकान से लगभग 70 हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित चिंता में है और न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन होटल के समीप एक शराब दुकान में मारपीट और पैसे छीनने की घटना सामने आई है. इस संबंध में दुकान के कर्मचारी बंटी कुमार सिंह ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने बताया कि वह अपनी दुकान पर कार्यरत था, तभी मुरली कुमार अपने सहयोगियों छोटू यादव और अमित यादव के साथ दुकान पर आया. तीनों ने दुकान के अंदर घुसकर दो बोतल शराब उठा ली. जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे गाली-गलौज करने लगे. पीड़ित ने विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान दुकान के गल्ले से लगभग 70 हजार रुपये निकाल लिए गए. मारपीट करते हुए तीनों बाहर निकल गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी. घटना से पीड़ित भयभीत है और उसने थाना प्रभारी से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suman saurav

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >