गंगा का जलस्तर बढ़ा तो फरक्का पर टिकी नजर,CM सम्राट ने की सभी गेट खोलने की मांग

बिहार के कई जिलों में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. CM सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के CM से फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया.

बरहरवा. साहिबगंज जिले से होकर गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसका असर बिहार के कई जिलों में दिखने लगा है, जहां निचले इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. स्थिति को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बातचीत कर फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया.

गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई इलाकों में बढ़ी चिंता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, सहरसा समेत कई निचले इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में फरक्का बराज के सभी गेट खोलने से गंगा का प्रवाह सुगम होगा और बिहार में बाढ़ के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है.

फरक्का के गेट खोलने से पानी की निकासी तेज होने की उम्मीद

बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ने और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए फरक्का बराज एक बार फिर चर्चा में है. बराज के सभी गेट खोलने की मांग के पीछे उद्देश्य नदी के पानी के प्रवाह को तेज करना और निचले इलाकों पर बढ़ रहे दबाव को कम करना है. मुख्यमंत्री के अनुसार, इससे बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है.

बंगाल सीएम ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बिहार की चिंता को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही.

फरक्का बराज पर फिर टिकी नजर

बरहरवा से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फरक्का बराज गंगा के जल प्रवाह से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है. बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बराज के गेट खोलने की मांग पहले भी उठती रही है. मौजूदा हालात में बिहार के कई निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने के कारण फरक्का पर एक बार फिर सबकी नजरें टिक गयी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >