सात प्रखंडों में समेकित कृषि संकुल के संचालन की बनायी कार्ययोजना

13 समेकित कृषि संकुल के सफल संचालन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किया गया.

साहिबगंज. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पलाश के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारिक की अध्यक्षता में 13 समेकित कृषि संकुल के सफल संचालन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किया गया. इस दौरान सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, एफटीसीएस एवं सामुदायिक समन्वयक उपस्थित रहे. समेकित कृषि संकुल में किसानों के साथ कृषि, मछलीपालन, मधुमक्खी पालन एवं पशुपालन गतिविधि में उनकी क्षमताबर्धन, विस्तार सेवाएं, संसाधन तक पहुंच, उनका विपणन एवं बाजार से जोड़ने के कार्य का संपादन किया जाएगा. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को समेकित कृषि कार्यक्रम प्रारंभ करने से पूर्व सामाजिक एवं संसाधन से संबंधित रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को लखपति किसान की ओर अग्रेषित किया जाना है. उन्हें तकनीकी सहयोग प्रदान कर उत्पादन में बढ़ोतरी की जानी है और उत्पादित वस्तुओं को उचित मूल्य दिलवाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.