शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राजमहल से नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत राय को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर शादी की नीयत से छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

राजमहल : थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राधानगर थाना क्षेत्र के मीरनगर निवासी अभिजीत राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले जाने का आरोप है.

शाम को घर से लापता हुई थी छात्रा

मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के पिता ने राजमहल थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी करीब 17 वर्षीय पुत्री बीते दिनों शाम के समय घर से लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

शादी की नीयत से ले जाने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि अभिजीत राय ने शादी की नीयत से छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. मामले में अन्य लोगों पर भी आरोपी की मदद करने और छात्रा को खोजकर वापस लाने का आश्वासन देने के बावजूद सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया था.

प्राथमिकी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा छात्रा के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >