पाकुड़ से चोरी मोटरसाइकिल राधानगर से बरामद

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने आतापुर गांव से सड़क किनारे लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की है. थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि आपाचे मोटरसाइकिल जिसका नंबर डब्ल्यू बी 44/ए 5906 है 13 मार्च को पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. मोटरसाइकिल लिट्टीपाड़ा निवासी रक्षाकर साहा की है. बरामद मोटरसाइकिल को […]

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने आतापुर गांव से सड़क किनारे लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की है. थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि आपाचे मोटरसाइकिल जिसका नंबर डब्ल्यू बी 44/ए 5906 है 13 मार्च को पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी.

मोटरसाइकिल लिट्टीपाड़ा निवासी रक्षाकर साहा की है. बरामद मोटरसाइकिल को लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि चोरों ने गाड़ी का नंबर प्लेट बदल दिया था. लिट्टीपाड़ा पुलिस ने चेचिस व इंजन नंबर से गाड़ी की पहचान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >