बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के निर्माण कार्य में लगे भारतीय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के महाराजपुर स्थित कैंप से शुक्रवार की रात चोरों ने आठ टन छड़, एक पंपिंग सेट सहित कुल तीन लाख से अधिक का सामान चोरी कर ली.
कंपनी के प्रशासक मंजीत कुमार रॉय ने बताया कि कैंप में दो नाइट गार्ड मुकलेशुर रहमान हरिहरा व ताजमुल हक महाराजपुर डय़ुटी पर तैनात था. चोरों ने गार्ड का हाथ-पैर बांध कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बरहरवा थाना को सूचना दी. थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटना को लेकर दोनों गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
