भाजपा प्रत्याशी हेमलाल का भव्य स्वागत

बोरियो : राजमहल लोक सभा के भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुमरू का भव्य स्वागत शनिवार को बोरियो प्रखंड के यादव चौक के समीप पूर्व विधायक ताला मरांडी के नेतृत्व में किया गया. हेमलाल के आगमन पर पूर्व विधायक ताला मरांडी ने हेमलाल को पुष्प माला पहनाकर अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने […]

बोरियो : राजमहल लोक सभा के भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुमरू का भव्य स्वागत शनिवार को बोरियो प्रखंड के यादव चौक के समीप पूर्व विधायक ताला मरांडी के नेतृत्व में किया गया. हेमलाल के आगमन पर पूर्व विधायक ताला मरांडी ने हेमलाल को पुष्प माला पहनाकर अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी हेमलाल को माला पहनाकर अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी, राजनाथ जिंदाबाद, अजरुन मुंडा जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर श्यामल दत्ता, मनोज साह, दयाल साह, राज कुमार भगत, जयकांत भगत, मधुसूदन, वरण, शिवशंकर, सलीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >