पेंशनर समाज की बैठक में सचिव के चुनाव की घोषणा

बरहरवा : झारखंड राज्य पेंशनर समाज प्रखंड शाखा बरहरवा व पतना की एक संयुक्त बैठक मंगलवार की देर शाम संघ के अध्यक्ष ब्रज बिहारी भगत के निवास पर हुई. श्री भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सचिव पद के निर्वाचन से संबंधित अति आवश्यक चर्चा की गयी. जिसमें सचिव के चुनाव से संबंधित […]

बरहरवा : झारखंड राज्य पेंशनर समाज प्रखंड शाखा बरहरवा व पतना की एक संयुक्त बैठक मंगलवार की देर शाम संघ के अध्यक्ष ब्रज बिहारी भगत के निवास पर हुई. श्री भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सचिव पद के निर्वाचन से संबंधित अति आवश्यक चर्चा की गयी.

जिसमें सचिव के चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया. वहीं सचिव पद की निर्वाचन की तिथि 30 मार्च को पूर्वाह्न् 11 बजे से मेन रोड स्थित अरविंद पाठशाला में पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कार्य संपन्न कराये जाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर सुधीरचंद्र कर्मकार, जगदीशचंद्र साह, अमल कुमार सेन के अलावे अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >