बाहरी प्रशिक्षु डॉक्टर करा रहे प्रसव

साहिबगंज : साहिबगंज जिला क्षेत्र के मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में एक लापरवाही की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर के डिग्री प्राप्त प्रशिक्षु डॉक्टर डॉ निशांत गौरव स्वास्थ्य विभाग की साठ-गांठ से कहे या फिर स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक कर पुराना सदर अस्पताल […]

साहिबगंज : साहिबगंज जिला क्षेत्र के मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में एक लापरवाही की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर के डिग्री प्राप्त प्रशिक्षु डॉक्टर डॉ निशांत गौरव स्वास्थ्य विभाग की साठ-गांठ से कहे या फिर स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक कर पुराना सदर अस्पताल स्थित मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीजों का चेकअप व इलाज ही नहीं वरन प्रसव कराने का मामला प्रकाश में आया है. मजे की बात यह है कि घटना की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं है.

सवाल उठता है कि ऐसी स्थिति में अगर प्रसूता व नवजात की मौत होती है तो इसकी जवाबदेही किस पर होगी. शुक्र है कि इसका भंडाफोड़ सोमवार को देर रात 11 बजे हुआ. इसके बाद मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में बवाल मच गया. मामला बिगड़ते देख डॉक्टर निशांत गौरव फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक बड़ी कोदरजन्ना निवासी जगरन्नाथ मंडल की पत्नी का प्रसव डॉ निशांत गौरव ने किया. पीड़िता जीरा देवी के भाई राजेश मंडल ने घटना को लेकर सिविल सजर्न डॉ एके सिंह को दूरभाष पर मामले की जानकारी दी. सिविल सजर्न डॉ एके सिंह ने संज्ञान लेते हुए राजेश मंडल से कहा कि आप मामले की शिकायत आवेदन में लिख कर दें. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

क्या है मामला

पुराना सदर अस्पताल स्थित मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में बिहार राज्य के भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर निवासी डॉ निशांत गौरव जो बैंगलोर में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है वे पिछले कई दिनों से मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर प्रसूता का चेकअप, इलाज व प्रसव गुपचुप तरीके से करते थे. सोमवार को रात्रि 11 बजे प्रसूति जीरा देवी, ज्ञानवती व रोजमरी सहित कई का प्रसव कराने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद एमसीएच में हो हंगामा होने लगा. मामला बिगड़ते देख बाहरी चिकित्सक डॉ निशांत फरार हो गये.

क्या कहते हैं परिजन

एमसीएच में बाहरी चिकित्सक डॉ निशांत द्वारा प्रसव कराये जाने के मामले में बड़ी कोदरजन्ना की प्रसूति जीरा देवी के पति जगरनाथ मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में इतनी लापरवाही बरती जा रही है आखिर मरीज कहां जाये और क्या करें. वहीं प्रसूति के भाई राजेश ने कहा कि बाहरी चिकित्सक प्रसव करता है ऐसी स्थिति में जच्‍चा-बच्‍चा की मौत हो जाती है तो क्या स्वास्थ्य विभाग या बहारी चिकित्सक इसकी भरपाई कर पायेगा.

कौन है बाहरी चिकित्सक डॉ निशांत

बाहरी चिकित्सक डॉ निशांत अपने को साहिबगंज जिला सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ भारती पुष्पम का भतीजा कहता है.

क्या कहतीं हैं डॉ भारती पुष्पम

भारती पुष्पम ने बताया कि डॉ निशांत मेरे देवरानी का भतीजा है. वह कब एमसीएच गया और किस का प्रसव कराया मुङो कोई जानकारी नहीं है. मैंने कभी भी उसे एमसीएच अपने साथ लेकर नहीं गयी और ना ही उसे वहां कार्य करने की बात कही. इस मामले से हमें कोई लेना-देना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >