सरकार ने मानी चार सूत्री मांग
साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मो हाकीम व प्रदेश महामंत्री अनुप लाल हरि के नेतृत्व में गुरुवार को सरकार द्वारा चार सूत्री मांग पत्र को मान लेने के आश्वासन पर दोपहर 4 बजे विजय जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व कर रहे महामंत्री अनुप लाल हरि ने बताया कि जुलूस नगर पर्षद से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर वापस नगरपर्षद पहुंचा.
जुलूस में सभी लोग खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटे. मौके पर अनुप लाल हरि, शिव हरि, लक्ष्मण प्रसाद तांती, मंसूर अंसारी, महेंद्र हरि, राजेश कुमार, राज कुमार सिंह, मदन प्रसाद, सियाराम सिंह, लीला, सुमित्र, नीरा, मरक्षिया, रेणु, मंगल हरि, अशोक हरि, पंचू हरि, अशोक सहित दर्जनों सदस्यगण शामिल थे.
