वेतन मांग रहे प्राथमिक शिक्षक

वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना साहिबगंज : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. श्री सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक को दिसंबर 2013 से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. वित्तीय वर्ष […]

वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संघ ने दिया धरना
साहिबगंज : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. श्री सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक को दिसंबर 2013 से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है. फिर भी विभाग उदासीन है. उन्होंने कहा कि मासिक वेतन भुगतान पांच दिनों के अंदर कराया जाये.
अन्यथा एक सप्ताह के बाद कार्यालय का घेराव कर कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील यादव, भिखारी साह, मनोरंजन कुमार, प्रखंड सचिव टुडू सागेनेन यदुनाथ, संगठन सचिव श्रीराम पोद्दार, रामदेव रमण, शंभुनाथ यादव, मार्शल विल्सन सोरेन, श्याम, मुरारी सिंह, सकलदीप कुमार मंडल, अजरुन साह, सुरेश प्रसाद यादव, विंसैर मरांडी, मथियस हेंब्रम, सच्चिदानंद सिंह, सोमाय हेंब्रम, लाल पौरिया, राजीवकांत झा, रवींद्र कुमार शर्मा, कुमार सुनील रंजन, पुष्कर पराशर, ऋषिराज सिंह, अरुण कुमार यादव, श्रावण महावर, किष्टो केसरी, योगेंद्र किस्कू, सुशील बरनाबास मुमरू, शिवशंकर प्रमाणिक, रानी झा, भरोसी टुडू, मेरी मुमरू, संतोषनी मरांडी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >