साहिबगंज : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है. इसके लिए 14 कोषांगों का गठन किया गया है. यह बातें डीसी ए मुथु कुमार ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि सभी कोषांग ने कार्य करना शुरू कर दिया है.
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने संसदीय चुनाव की घोषणा कर दी है. इसके तहत पूरे संसदीय क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि झारखंड के एक नंबर राजमहल अजजा संसदीय चुनाव की घोषणा के तहत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. अधिसूचना का प्रकाशन 29 मार्च, नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख पांच अप्रैल, नाम निर्देशन की संवीक्षा की तारीख सात अप्रैल, नाम वापस लेने की अंतिम तारीख नौ अप्रैल, मतदान का तारीख 24 अप्रैल, मतगणना की तारीख-16 मई होगा.
इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गयी है. उन्होंने कहा कि नौ सेल का भी गठन किया गया है. जिसके सहायक व्यय प्रेक्षक वाणिज्य कर आयुक्त सुरेश महतो, ध्रुव कुमार, लेखा पदाधिकारी पंकज सिंह, इएमसी में एसी निरंजन कुमार, जिला कृषि कार्यालय अमरेंद्र कुमार सिंह, वीएसटी व वीवीटी में अग्र परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, अरुण नारायण जायसवाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुलाब सिंह के अलावा कई पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. इस अवसर पर आइटीडीए निदेशक शिवजी चौपाल, डीडीसी मुकुंद दास, एसी निरंजन कुमार, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुनील शर्मा, डीपीओ रामनिवास सिंह, उपस्थित थे.
