प्रखंड कार्यालय में जड़ा ताला

मंडरो : मंडरो प्रखंड के सैकड़ों आदित जनजातिय पहाड़िया समुदाय के लोगों ने छह माह से अंत्योदय का चावल नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया. हमारी आवाज हमारे अधिकार के तहत भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत, दिलीप कुमार पहाड़िया के नेतृत्व में अंत्योदय कार्डधारियों ने प्रखंड […]

मंडरो : मंडरो प्रखंड के सैकड़ों आदित जनजातिय पहाड़िया समुदाय के लोगों ने छह माह से अंत्योदय का चावल नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया. हमारी आवाज हमारे अधिकार के तहत भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत, दिलीप कुमार पहाड़िया के नेतृत्व में अंत्योदय कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय मंडरो में ताला जड़ते हुए बीडीओ एवं अनाज वितरण प्रभारी बाबूचंद्र रजक के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया.

उपभोक्ताओं का कहना है कि हमलोगों को छह माह से चावल नहीं दिया गया. मांगें जाने पर मंडरो के सहायक बाबूचंद्र रजक द्वारा धक्का देकर बाहर कर दिया जाता है. इन पहाड़िया लोगों का कहना था कि यहां मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना के भारी धांधली चल रही है. मनरेगा अंतर्गत काम भी नहीं मिल रही है.

यही कारण है कि यहां के लोग काम के लिए बाहर पलायन कर रहे है. इधर अनाज नहीं मिलने को लेकर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने जब साहिबगंज एसडीओ महेश संथालिया से दूरभाष पर बात कर पूछा तो उन्होंने कहा कि सभी लाभुकों का एक आवेदन तैयार कर हमे दे. जो अनाज वितरण मामले में जिमेवार होगा उसपर कार्रवाई किया जायेगा. मौके पर गांगू पहाड़िया, मुड़िया पहाड़िया, रामा पहाड़िया, गबरियल पहाड़िया, निशंत पहाड़िया, मैसा पहाड़िया, सूरजा पहाड़िया, सालमून पहाड़िया, चांदू पहाड़िया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >