छेड़खानी के आरोप में बीडीओ के साथ हाथापाई
बोरियो : बोरियो प्रखंड के बीडीओ कार्यालय कक्ष में दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर दो बजे तोड़फोड़ की. इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ कौशल कुमार के साथ हाथापाई की. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सोरेन घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को जायजा लिया. वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ महेश संथालिया, डीएसपी शशिभूषण, पुलिस निरीक्षक मिथिलेश सिंह, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधेश्याम राम, बरहेट थाना के अनि अशोक सिंह ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली. भाजपा के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने भी घटना की जानकारी ली.
