बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बोरियो : बोरियो थाना समीप यदुवंशी रोड वेज की बस से तेतरिया ग्राम निवासी गंगाधर पंडित उम्र 73 वर्ष की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी विजय सोरेन घटनास्थल पर पहुंचे और गंगाधर को सीएचसी भेजा लेकिन चिकित्सक ने गंगाधर पंडित को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बस संख्या […]

बोरियो : बोरियो थाना समीप यदुवंशी रोड वेज की बस से तेतरिया ग्राम निवासी गंगाधर पंडित उम्र 73 वर्ष की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी विजय सोरेन घटनास्थल पर पहुंचे और गंगाधर को सीएचसी भेजा लेकिन चिकित्सक ने गंगाधर पंडित को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बस संख्या जेएच 04 एफ 6721 को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक गंगाधर अपने पुत्री के घर से ललमटिया के तेतरिया गांव लौट रहा था. इसी क्रम में दुर्घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >