साहिबगंज : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सात पदों के लिए मतदान रविवार को होगा. इसे लेकर शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झौंक दी. थाना व बैरेक में जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की. चुनाव का नतीजा रविवार देर शाम प्रकाशित किया जायेगा.
रांची से आये पर्यवेक्षक सह मुख्य चुनाव अधिकारी पवन मिश्र व केंद्रीय पर्यवेक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि सभापति के लिए तीन प्रत्याशी तपन दुबे, अजरुन सिंह, नंदकिशोर झा, उपसभापति के लिए अजय रजक, विद्यासागर राम, जियाउर रहमान, सचिव पद के लिए ऋषिभर मुमरू, अशोक किस्कू, कोषाध्यक्ष पद के लिए रवि रंजन कुमार, पंकज कुमार, सह सचिव पद के लिए चंद्रशेखर कुमार, मनोकामना प्रसाद, केंद्रीय सचिव के लिए एमानवेल टुडू, अनवारूल हक, अंकेक्षक के लिए मोहन मुमरू, देवीलाल हांसदा, जबकि नौ डेलीगेट सदस्य के लिए प्रदीप दुबे, सुरेश दास, दीपक वत्स, शशिभूषण सिंह, संदीप मंडल, सुनील शर्मा, सुनील मुमरू, अनिल मुमरू, मुन्ना कुमार, चंदन सिंह, संदेश कृष्ण, प्रभात कुमार यादव, ओमप्रकाश कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार, रामेश्वर दास, आगस्टिन मुमरू, सुनील मुमरू, संत कुमार पाठक, संजीत कुमार, इमरान खान के भाग्य का फैसला रविवार को होगा. उन्होंने बताया कि चुनाव में हवलदार 155, सिपाही 575 अपने मत का प्रयोग करेंगे.
