नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में डीएसपी ने कहा
साहिबगंज : युवा नीति लागू करने से ही देश का होगा तरक्की. यह बातें सदर एसडीओ महेश संथालिया ने बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को टॉउन हॉल में राष्ट्रीय युवा नीति एवं राजीव गांधी खेल अभियान पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि युवाओं से ही देश की उन्नति होगी. सदर डीएसपी शशिभूषण ने कहा कि भारत की सकल राष्ट्रीय आय में 34 प्रतिशत का योगदान 15 से 29 वर्ष के युवाओं के द्वारा किया जाता है जो भारत की जनसंख्या का 27.5 प्रतिशत है.
एनएसएस के समन्वयक डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि अपने आप मे एकजुटता लाने पर ही संगठन मजबूत होगा. युवा समन्वयक कुमार विनायक ने कहा कि जितने भी क्लब छूटे हुए हैं. वे लोग आकर एनवाइके से जुड़ें और इसका लाभ उठा सकते हैं. युवा नीति के बारे मे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में आकर मिल सकते हैं.
