विजय हांसदा ने पार्टी व पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस युवा मोरचा के राजमहल इकाई के अध्यक्ष साहिबगंज : कांग्रेस युवा मोरचा के राजमहल इकाई के अध्यक्ष विजय हांसदा ने मंगलवार को पार्टी व अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. युवा मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सत्तार, प्रदेश प्रभारी हरीश पवार, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह को भेजे इस्तीफा पत्र में कहा है […]

कांग्रेस युवा मोरचा के राजमहल इकाई के अध्यक्ष

साहिबगंज : कांग्रेस युवा मोरचा के राजमहल इकाई के अध्यक्ष विजय हांसदा ने मंगलवार को पार्टी व अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. युवा मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सत्तार, प्रदेश प्रभारी हरीश पवार, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह को भेजे इस्तीफा पत्र में कहा है कि मैं हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहा हूं. लेकिन झारखंड में कांग्रेस व झामुमो गठबंधन के कारण राजमहल लोकसभा क्षेत्र झामुमो में चला गया है. जिससे पार्टी पर असर पड़ेगा.

ज्ञात हो कि यह सीट हमेशा कांग्रेस की रही है. उनके पिता थॉमस हांसदा लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है. कांग्रेस प्रत्याशी के प्रबल दावेदार के रूप में मेरा नाम था. ज्ञात हो कि 2009 में बरहेट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़कर हेमलाल मुमरू को कड़ी टक्कर दी थी. 2010 व 2013 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के युवाध्यक्ष चुने गये. तब से चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था. लेकिन इस फैसला से युवा कार्यकर्ताओं का मन छोटा हो गया है. उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव किस पार्टी से लड़ा जाये. इस पर फैसला किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >