बरहेट : प्रखंड क्षेत्र स्थित गुमानी बराज परियोजना का फाटक बंद किये जाने से दर्जनों गांवों के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल गया है. उक्त बाते प्रखंड उप प्रमुख उमेद अली अंसारी ने कही.
उन्होंने कहा है कि गुमानी बराज का फाटक बंद होने से बरहेट संथाली दक्षिणी, बरहेट संथाली उत्तरी, बरहेट बाजार, गोपलाडीह, कुसमा आदि पंचायतों के लगभग 50 हजार लोगों को इसका फायदा मिलने लगा है. उन्होंने कहा कि जहां दिसंबर माह में ही कुआं व चापानल सूख जाता था. अब गांव के कुआं में पांच से सात फीट तक जल स्तर पहुंच गया है. गांव का चापानल अब नहीं सूख रहा है. जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिल गया है.
इस कार्य के लिए जिला परिषद सदस्य संजीव सामू हेंब्रम, मुखिया मोनिका किस्कू, रुमधी मुमरू, पंचायत समिति सदस्य नाजमा बीबी, उषा अंसारी,रेजाउल रहमान ने साहिबगंज एसडीओ महेश कुमार संथालिया, डीएसपी शशिभूषण को बधाई दी है. साथ ही पंचायत समिति के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया है.
