महिलाओं ने घेरा समाहरणालय

साहिबगंज:नारी एकता मंच के संयोजिका पूनम किरण चौरसिया के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से शहर में फैले गंदगी को देखते हुए शुक्रवार को जुलूस निकाला गया. जो शहर के नप कार्यालय से शुरू होकर पटेल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, पुलिस लाइन होते हुए […]

साहिबगंज:नारी एकता मंच के संयोजिका पूनम किरण चौरसिया के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से शहर में फैले गंदगी को देखते हुए शुक्रवार को जुलूस निकाला गया. जो शहर के नप कार्यालय से शुरू होकर पटेल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, पुलिस लाइन होते हुए समाहरणालय पहुंचा. जहां पहुंचकर एक शिष्टमंडल शहर के साफ-सफाई की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा. इधर डीसी ए मुथू कुमार ने विभाग के पदाधिकारी से बात कर अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. जुलूस में शामिल लोग सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे. जुलूस में रीता देवी, सीता देवी, गीता देवी, किरण मेहतरानी, रानी मेहतरानी, सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >