राजमहल:राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार राजमहल से दुमका जा रही बस नंबर जेएच0432050 की चपेट में आने से पहाड़ गांव निवासी पतानी देवी (55 वर्ष) की मौत हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि बस जब्त कर थाना में रखा गया और मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया है.
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
राजमहल:राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार राजमहल से दुमका जा रही बस नंबर जेएच0432050 की चपेट में आने से पहाड़ गांव निवासी पतानी देवी (55 वर्ष) की मौत हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारिका राम ने […]
