cv

साहिबगंजः सिदो कान्हू सभागार में गुरुवार को एनआरएलएम का एक दिवसीय संवेदनशील कार्यशाला की शुरूआत हुयी. मेला का उद्घाटन डीसी ए मुथू कुमार ने किया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रखंड प्रसार पदाधिकारी व बैंकर्स को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संवेदनशील कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करें व अच्छा कार्य […]

साहिबगंजः सिदो कान्हू सभागार में गुरुवार को एनआरएलएम का एक दिवसीय संवेदनशील कार्यशाला की शुरूआत हुयी. मेला का उद्घाटन डीसी ए मुथू कुमार ने किया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रखंड प्रसार पदाधिकारी व बैंकर्स को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संवेदनशील कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करें व अच्छा कार्य कर जिले का नाम रौशन करें.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो बात समझ में नहीं आती है उक्त बात को प्रशिक्षक से समङों ताकि आप लोग क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकें. उन्होंने कहा कि एनआरएलएम नया रूप में आया है, यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.वहीं डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने भी कहा कि एनआरएलएम नये रूप में आया है. टीम वर्क से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करना है. वर्तमान में जिले में 1800 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं. लेकिन, कुछ समूह इच्छाशक्ति की कमी से स्थिर पड़ा है. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व बैंकर्स से कहा कि आप लोग उन स्वयं सहायता समूह को जागरूक कर रास्ते पर लाने का कार्य करें.

इसके पूर्व डीसी ए मुथू कुमार, डीडीसी इकबाल आलम अंसारी, डीआरडीए निदेशक सीके मंडल, नाबार्ड के एडीएम प्रशांत दुबे, लोकपाल अब्दुस सुभान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर संवेदनशील कार्यशाला का उद्घाटन किया. वहीं रांची से आये स्टेट रिसोर्स पर्सन नितेश कुमार सिन्हा व संजय भगत ने कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड प्रसार पदाधिकारी व सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को एनआरएलएम के नये रूप व योजनाओं की जानकारी, क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी, स्वयं सहायता समूह बनाने की जानकारी दी.

साथ ही उन्होंने कहा कि एनआरएलएम भारत सरकार की अति महात्वाकांक्षी योजना है. जिसका मुख्य उद्देश्य देश के साढ़े सात करोड़ निर्धन परिवारों को लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में समूचे देश में साढ़े सात लाख, झारखंड राज्य में 80 हजार, व साहिबगंज जिले में 4 हजार स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे है. इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड प्रसार पदाधिकारी व कई बैंकर्स उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >