दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल

साहिबगंज : मालदा रेल डिवीजन के सकरीगली रेलवे स्टेशन पर करणपुरातो के रहने वाले 20 वर्षीय धनंजय मंडल पिता लखीमंडल वनांचल ट्रेन से गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया. सकरी के हवलदार ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को रेफर कर दिया. […]

साहिबगंज : मालदा रेल डिवीजन के सकरीगली रेलवे स्टेशन पर करणपुरातो के रहने वाले 20 वर्षीय धनंजय मंडल पिता लखीमंडल वनांचल ट्रेन से गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया. सकरी के हवलदार ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को रेफर कर दिया. धनंजय का बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया.

उन्होंने बताया कि मिर्जाचौकी से घर जा रहे थे. सकरीगली के समीप अज्ञात लोगों ने धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं दूसरी ओर साहिबगंज थाना से महज 200 मीटर दूर नयाबाजार मोड़ पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घायल राम प्रसाद मंडल (64) मंड़इ बेगमपुरा निवासी व गीता देवी (35) जामनगर निवासी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया.जानकारी के अनुसार उधवा से राजमहल की ओर तेज रफ्तार से आ रही टेंपू का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हुयी. चालक घटना स्थल से टेंपू लेकर फरार हो गया. मामले की सूचना मिलते ही एएसआइ सरयू प्रसाद ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >