कार्यालय में पसरा सन्नाटा

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के 124 कर्मचारी अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले 12वें दिन भी आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल डटे रहे. संघ के भरत यादव ने कहा कि 18 सूत्री मांग को लेकर धरना जारी है. इधर धरना जारी रहने से कार्यो पर इसका सीधा असर पड़ा है. जरूरतमदों को कार्यालय आ कर लौटना […]

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के 124 कर्मचारी अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले 12वें दिन भी आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल डटे रहे. संघ के भरत यादव ने कहा कि 18 सूत्री मांग को लेकर धरना जारी है. इधर धरना जारी रहने से कार्यो पर इसका सीधा असर पड़ा है. जरूरतमदों को कार्यालय आ कर लौटना पड़ रहा है.

क्या है मांगें

निम्न वर्गीय लिपिकों तथा उच्च वर्गीय लिपिकों को समायोजित करते हुए समाहरणालय सहायक का पदनाम करने, पद सोपान में कार्यालय अधीक्षक एवं उपर कार्यालय अधीक्षक के पद को प्रशाखा पदाधिकारी की अनुकंपा पर राजपत्रित पद घोषित करने, समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों हेतु प्रत्येक तीन वर्षो में सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से प्रोन्नति की व्यवस्था नियमित रूप से करने सहित 18 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर है. जिसका असर कई क्षेत्रों में हुआ है. मौके पर संघ के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को दी गई चेतावनी गलत है. हम अपने अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे.

कौन-कौन रहे हड़ताल पर

हड़ताल पर झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, संघर्ष समिति के भरत प्रसाद यादव, जयकिशोर झा, सीताराम सिंह, विमल किस्कू, भगवान गुप्ता, छोटू मथियस बेसरा, जयकिशोर झा, रतन कुमार अधिकारी, राजेश झा, गौरी देवी, मंजु सिंह, आरती पहाड़िन, छाया रानी, रीता सन्याल, चंद्रभूषण झा, दिलीप अधिकारी, निर्मल पोद्दार, परितोष बनर्जी, सहदेव पासवान, स्वप्न साहा, मनीष मंडल, चंद्र मोहन साह, राकेश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >