आवेदन सौंप कर एसपी से लगायी न्याय की गुहार

साहिबगंज : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के निश्चितपुर निवासी गौरी देवी ने गुरुवार को एसपी एबी राम को आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है. सौंपे ज्ञापन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजय राम व मुकेश कुमार साह जो हरिजन थाना कांड संख्या 20/13 धारा 341,323,504/34 भादवि एवं 3/4 हरिजन एक्ट का आरोपी […]

साहिबगंज : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के निश्चितपुर निवासी गौरी देवी ने गुरुवार को एसपी एबी राम को आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है. सौंपे ज्ञापन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजय राम व मुकेश कुमार साह जो हरिजन थाना कांड संख्या 20/13 धारा 341,323,504/34 भादवि एवं 3/4 हरिजन एक्ट का आरोपी है.

मेरे घर में घुस आये और मेरे पति को खोजने लगे. दोनों लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने लगे. तो मेरी सास संचरिया व गोतनी पिंकी बेवा बचाने आई तो उक्त दोनों धक्का देकर गिरा दिया गया. पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >