पूरे दिन कुहासे के आगोश में रहा साहिबगंज

साहिबगंज : साहिबगंज व आसपास इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाया रहा. दोपहर को हल्की धूप निकली पर उससे गर्मी नहीं थी. सर्द हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पछुवा हवा चलने से ठंड का एहसास अधिक हो रहा है. […]

साहिबगंज : साहिबगंज व आसपास इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाया रहा. दोपहर को हल्की धूप निकली पर उससे गर्मी नहीं थी. सर्द हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.
पछुवा हवा चलने से ठंड का एहसास अधिक हो रहा है. इस साल अब तक का सबसे ठंड दिन मंगलवार रहा. मौसम विभाग द्वारा हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड किया गया है. अगले तीन चार दिनो से पारा और नीचे लुढ़कने की संभावना है. सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहने से धूप में कमी आयेगी. कनकनी बढ़ने से गरीब तबके के लोेगों की परेशानी बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >