साहिबगंज. मालदा : साहिबगंज रेलखंड के बीच बोनीडंगा लिंक कैबिन पर रेल दोहरीकरण कार्य को लेकर बीते शुक्रवार से सोमवार तक 53029 अप व 53030 डॉउन आजिमगंज-भागलपुर कटवा पैंसेजर रद्द रहेगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 26, 27, 28 दिसंबर तक कटवा पैंसेजर रद्द रहेगी. संभावित तिथि बढ़ायी भी जा सकती है.
ज्ञात हो कि पिछले 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 53412 डॉउन बर्द्धमान पैसेंजर तीनपहाड़ से 53411 अप वर्द्धमान पैसेंजर बनकर जमालपुर तक चलेगी. वहीं रामपुरहाट-गया पैसेंजर रामपुर हाट नहीं जाकर साहिबगंज तक चलेगी. धुलियान पैसेंजर पहले से ही 31 तक रद्द है. इससे रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
