कार्यशाला . डीएसपी ने किया उदघाटन, कहा

साहिबगंज : समाज में हर व्यक्ति को जीने का सामान अवसर मिलना चाहिए. इसमें किसी भी हाल में घरेलू हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. ये हर हाल में बंद होना चाहिए. ये बातें पुलिस उपाधीक्षक वैद्यनाथ प्रसाद ने शनिवार को बाटा रोड स्थित बद्रीधाम में मानव संसाधन की ओर से आयोजित घरेलू हिंसा […]

साहिबगंज : समाज में हर व्यक्ति को जीने का सामान अवसर मिलना चाहिए. इसमें किसी भी हाल में घरेलू हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. ये हर हाल में बंद होना चाहिए. ये बातें पुलिस उपाधीक्षक वैद्यनाथ प्रसाद ने शनिवार को बाटा रोड स्थित बद्रीधाम में मानव संसाधन की ओर से आयोजित घरेलू हिंसा एवं लिंग कानून पर आधारित कार्यशाला में कही.

कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए श्री प्रसाद ने महिला सुरक्षा पर बल दिया. वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने कहा कि भारतीय संविधान में महिला प्रताड़ना के लिये विभिन्न एक्ट बना है. जिसका पालन होना चाहिए. अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता केके महावर ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया.

मौके पर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमकांत तिवारी, सचिव विजय कर्ण, जुमाव मंच पतना से आनंदीता सेन, बरहरवा से मीरा देवी, अनिल कुमार सिंहा, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार, नित्यानंद सिंह, नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, जिरवाबाडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार, ललित स्वदेशी, जर्नादन सिंह, केके महावर, चंदना कुमारी, अधिवक्ता लालबाबू , सचिव अनिता देवी, सचिव विजय कर्ण, गौतम सिंह, अरविंद कुमार सहित कई अधिवक्ता व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >