प्रधानाध्यापक हत्याकांड, दो आरोपित गिरफ्तार

मंडरो : प्रधानाध्यापक फूल मोहम्मद की हत्या के आरोपितों का पुराना अापराधिक इतिहास रहा है. साहिबगंज डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि फूलो लक्ष्मी निवासी हफाजुद्दीन के सात पुत्र हैं और सभी का अापराधिक इतिहास रहा है. इन्हीं भाइयों ने मिलकर वर्ष 2010-11 में मंडरो प्रखंड मुख्यालय गेट के बाहर मो […]

मंडरो : प्रधानाध्यापक फूल मोहम्मद की हत्या के आरोपितों का पुराना अापराधिक इतिहास रहा है. साहिबगंज डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि फूलो लक्ष्मी निवासी हफाजुद्दीन के सात पुत्र हैं और सभी का अापराधिक इतिहास रहा है.

इन्हीं भाइयों ने मिलकर वर्ष 2010-11 में मंडरो प्रखंड मुख्यालय गेट के बाहर मो सोहराब की ठेकेदारी विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी थी. उस केस में ये सभी भाई सजायाफ्ता हैं और अपील बेल पर बाहर हैं. हफाजुद्दीन की कुछ वर्ष पहले घर में बम बनाने के क्रम में विस्फोट हो जाने से मौत हो गयी थी. उसके बाद से हफाजुद्दीन के एक बेटे को छोड़कर सभी ललमटिया थाना क्षेत्र के ललघुटवा गांव में जाकर बस गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >