झाविमो की बैठक में दिया सदस्यता अभियान कर समीक्षा

राजमहल : झारखंड विकास मोरचा की बैठक शहर के निरीक्षण भवन में गुरुवार आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने की. बैठक में झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा भी उपस्थित थे. पूर्व विधायक सह जिला सदस्यता प्रभारी थोमस सोरेन ने जिले के नौ प्रखंड एवं दो नगर पंचायत में सदस्यता अभियान का ब्योरा […]

राजमहल : झारखंड विकास मोरचा की बैठक शहर के निरीक्षण भवन में गुरुवार आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने की. बैठक में झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा भी उपस्थित थे. पूर्व विधायक सह जिला सदस्यता प्रभारी थोमस सोरेन ने जिले के नौ प्रखंड एवं दो नगर पंचायत में सदस्यता अभियान का ब्योरा दिया.

कहा कि अब तक जिले में नौ हजार सदस्य बनाये गये हैं. श्री वर्मा ने कहा कि हम संख्या पर नहीं बल्कि सदस्य की गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं. आने वाले वक्त में झाविमो पूरी ताकत के साथ मैदान में आयेगी और परिणाम भी झाविमो की पक्ष में हाेगा. इस दौरान लक्ष्मण रविदास, विरू दास, रामदयाल मंडल, जुवेल मालतो, गोपाल प्रसाद प्रमाणिक, निखिल यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >