खासमहल समस्या अविलंब दूर हो

साहिबगंज : ठ सूत्री मांग को लेकर झाविमो जिला कमेटी ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष आरके यादव ने किया. इस दौरान पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के हित का कार्य नहीं कर रही हैं. स्थानीय जनसमस्याओं की अनदेखी की जा […]

साहिबगंज : ठ सूत्री मांग को लेकर झाविमो जिला कमेटी ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष आरके यादव ने किया. इस दौरान पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के हित का कार्य नहीं कर रही हैं. स्थानीय जनसमस्याओं की अनदेखी की जा रही है.

धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा. धरना देने वालों अशोक वर्मा, राजीव चौधरी, मिठू चौधरी, लक्ष्मण रविदास, नौशाद आलम, अरशद नसर, शंकर साह, निर्मला देवी, मुखलाल रविदास, मो मुख्तार, मो अलाउद्दीन, बुधिया खातून, बिटी मुर्मू, जुबेल मालतो, रंजीत रजवार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >