दियारा क्षेत्र में पुलिस ने विवादित कलाई फसल काटने पर लगायी रोक

राजमहल : थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दियारा में फिर एक बार कलाई फसल काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ दियारा पहुंचे और सभी किसानों को थाना बुलाया. श्री कुमार ने कहा कि समस्तीपुर दियारा क्षेत्र में जिस जमीन पर कलाई फसल लगी है संबंधित […]

राजमहल : थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दियारा में फिर एक बार कलाई फसल काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ दियारा पहुंचे और सभी किसानों को थाना बुलाया.

श्री कुमार ने कहा कि समस्तीपुर दियारा क्षेत्र में जिस जमीन पर कलाई फसल लगी है संबंधित जमीन मालिकों को कागजातों के साथ थाना बुलाया गया है. कागजात दिखाने से पूर्व कोई भी किसान विवादित फसल नहीं काटेंगे. दियारा क्षेत्र में कलाई फसल काटने तक पुलिस कैंप लगायी जायेगी. जिसको लेकर एसआइ उपेंद्र सिंह को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >