साहिबगंज : मालदा साहिबगंज रेलखंड पर लंबी रूट की अधिकतर ट्रेनें घने कोहरे के कारण विलंब से चली. वहीं डाउन दिल्ली डिबरूगढ़ ब्रहमपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से सात घंटे विलंब से चली.
वहीं डॉउन फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से चली. वहीं लूप लाइन में चलने वाली लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं. यह जानकारी स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह ने दी. वहीं 25 दिसंबर को रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रनों के परिचालन बाधित हो सकती है.रेलवे जानकारी के अनुसार बरहरवा साहिबगंज के अनुसार रेल दोहरीकरण कार्य होने के कारण लूप लाइन में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.
