दर्जनों को बनाया शिकार

फागो पहाड़िया को किया गंभीर रूप से घायल साहिबगंज : इन दिनों बोरियो प्रखंड के बांझी पंचायत के दुर्गा टोला पहाड़ पर एक पागल कुत्ता ने आतंक मचा रखा है. जिससे आदिवासी समुदाय के अलावे पहाड़ों पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हाे रही है. पागल कुते ने मंगलवार को दर्जनों लोगों को अपना […]

फागो पहाड़िया को किया गंभीर रूप से घायल
साहिबगंज : इन दिनों बोरियो प्रखंड के बांझी पंचायत के दुर्गा टोला पहाड़ पर एक पागल कुत्ता ने आतंक मचा रखा है. जिससे आदिवासी समुदाय के अलावे पहाड़ों पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हाे रही है.
पागल कुते ने मंगलवार को दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया. जबकि लोहंडा के 50 वर्षीय फागो पहाड़िया को पागल कुत्ते ने शरीर के प्राय: सभी जगहों पर काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. फागो के परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां डॉक्टर ने उसका इलाज कर एंटीरेबिज सूई दिया. इस बाबत फागो ने बताया कि दुर्गा टोला पहाड़ पर एक कुत्ता पागल और खुंखार हो गया है. अब तक उक्त कुत्ते ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है.
पागल कुत्ते के शिकार बने लोग
पीड़ित का नाम उम्र पता
बिरसा मुंडा 49 बड़ा तौफीर
विजय चौधरी 27 पुरानी साहिबगंज
रोहित राय 40 पुरानी साहिबगंज
शिव मंडल 40 चानन
फागों 50 लोहंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >