????? ??? ?? ???? ????????? ?? ?????

रब्बी फसल को लेकर कार्यशाला का आयोजन राजमहल 22 दिसंबरफोटो है12- कार्यशाला के दौरान मंचासीन पदाधिकारी व उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में मंगलवार को एकदिवसीय रब्बी कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को सरकार द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं के साथ-साथ किसानों के लिये चलायी जा रही योजनाओं की […]

रब्बी फसल को लेकर कार्यशाला का आयोजन राजमहल 22 दिसंबरफोटो है12- कार्यशाला के दौरान मंचासीन पदाधिकारी व उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में मंगलवार को एकदिवसीय रब्बी कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को सरकार द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं के साथ-साथ किसानों के लिये चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी कृषकमित्रों एवं प्रगतिशील किसानों को दी गयी. कार्यशाला में प्रखंड तकनीकी सहायक अनवर अंसारी ने विभिन्न प्रकार के फसलों की बुनाई, बीजों का उपचार, भूमि का चयन, फसल तैयारी, कीटों के रोकथाम, श्रीविधि से गेहूं की खेती व फसल बीमा योजना के साथ-साथ सरकार द्वारा अनुदान पर दिये जा रहे बीजों व कृषि यंत्रों के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी दी. इसका लाभ उठाने के लिये नोडल लैंपस खेरवा के प्रबंध समिति के सचिव रामचन्द्र रविदास ने किसानों को बताया कि लैंपस द्वारा किसानों को धान की अधिप्राप्ति भारत सरकार के मापदंडों के अनुसार नमीमापक यंत्र द्वारा जांच कर 1410 रुपये प्रति क्वींटल से करेगा. जिसके लिये किसानों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र साथ लाना है. धान की राशि चेक द्वारा भुगतान किया जायेगा. मौके पर जनसेवक धीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >