??????? ??? ?? ??? ????? ?? ???? ????

अस्पताल में दो नये डेंगू के मरीज भरती प्रतिनिधि, पाकुड़सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ में मंगलवार को दो नये डेंगू के मरीज भरती किये गये. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के संग्रामपुर निवासी अख्तारूल शेख 32 व जाकिर शेख 30 को लैब टैक्निशियन द्वारा डेंगू कीट से जांच करने पर दोनों मरीजों […]

अस्पताल में दो नये डेंगू के मरीज भरती प्रतिनिधि, पाकुड़सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ में मंगलवार को दो नये डेंगू के मरीज भरती किये गये. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के संग्रामपुर निवासी अख्तारूल शेख 32 व जाकिर शेख 30 को लैब टैक्निशियन द्वारा डेंगू कीट से जांच करने पर दोनों मरीजों में डेंगू के लक्षण पाये गये. जिसे इलाज के लिए डेंगू वार्ड में भरती कराया गया. डेंगू वार्ड के नोडल पदाधिकारी एसके झा ने बताया कि दोनों मरीजों में डेंगू के लक्षण पाये गये हैं. दोनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >