बीएड विभाग ने क्रिसमस गेदरिंग का किया आयोजन 22 दिसंबरफोटो संख्या- 19 व 20 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- केक काट कर उद्घाटन करते अतिथि व नाटक मंचन करते छात्रनगर प्रतिनिधि, पाकुड़कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर झा, बीएड विभाग के हेड डॉ विपिन प्रसाद सिंह ने केक काट कर किया. कार्यक्रम में बीएड के छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु पर आधारित नाटक मंचन किया. साथ ही प्रभु यीशु के बताये मार्गों पर चलने की संकल्प लिया. वहीं डॉ विपिन प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने जो संदेश दिया है, इस पर चल कर लोग सच्चे इंसान बन कर अपनी जिंदगी अच्छी तरह बिता सकते हैं. उन्होंने कहा कि नये वर्ष पर छात्रों को राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ देश को ऊंचे पायदान पर ले जाने के लिए शपथ लेना होगा. तभी एक बेहतर राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है. उन्होंने छात्रों को भी सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम को प्रो महारानी सोरेन, प्रो मनोहर कुमार, प्रो हिमांशु शेखर ने भी प्रभु यीशु के संदेश के बारे में बताया. मौके पर प्रो सुशांति मुर्मू, अशुंता हेंब्रम, जोएल मुर्मू, दिलीप कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
???? ????? ?? ??????? ??????? ?? ???? ?????
बीएड विभाग ने क्रिसमस गेदरिंग का किया आयोजन 22 दिसंबरफोटो संख्या- 19 व 20 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- केक काट कर उद्घाटन करते अतिथि व नाटक मंचन करते छात्रनगर प्रतिनिधि, पाकुड़कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य […]
