ओके::विरोध में ग्रामीणों ने एमजीआर लाइन जाम कियाफ्लैग-सीआइएसएफ जवानों पर ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगाया-मामला बोरियो के मोतीपहाड़ी पंचायत अंतर्गत साइफन गांव का-सूचना पर सीआइएसएफ कमांडेट शंकर कुमार झा सहित दर्जनों जवान साइफन गांव पहुंचे-ग्रामीणों से वार्ता की -एक सप्ताह बाद विधायक ताला मरांडी की उपस्थिति में इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण बैठक करेंगे फोटो नंबर 19 एसबीजी 20 हैकैप्सन : शनिवार को ट्रैक जाम करते लोगप्रतिनिधि, बोरियोबोरियो के मोतीपहाड़ी पंचायत अंतर्गत साइफन गांव के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 9:00 बजे एमजीआर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. ग्रामीण सीआइएसएफ जवानों द्वारा निर्दोष ग्रामीणों की पिटाई से नाराज थे. ग्रामीणों ने जवानों पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे मोतीपहाड़ी के साइफन गांव निवासी बाबूलाल मुर्मू, सुनील मुर्मू, शितलाल मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण शिमलजोड़ी से अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान साइफन गांव के समीप एमजीआर क्राॅसिंग के बगल में खड़े सीआइएसएफ के जवानों ने कोयला चोर के संदेह पर उनलोगों की पिटाई कर दी एवं दुर्व्यवहार किया. बाबूलाल मुर्मू, सुनिल मुर्मू व शिवलाल मुर्मू ने बताया कि सीआइएसएफ जवानों ने बंदूक का भय दिखाकर हमारी पिटाई कर दी. साथ ही एक मोटरसाइकिल जेएच 17 बी 0901 को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसमे विरोध में ग्रामीणों ने घंटों रेलवे लाइन को बाधित रखा. इस मौके पर शिवलाल मुर्मू, प्रेम हांसदा व सुरेश मुर्मू, सुनील मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीआइएसएफ कमांडेट शंकर कुमार झा सहित दर्जनों सीआइएसएफ जवान के साथ बोरियो पुलिस साइफन गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की. इधर कमांडेट श्री झा से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह बाद विधायक ताला मरांडी की उपस्थिति में सीआइएसएफ जवानों व ग्रामीणों के साथ वार्ता की जायेगी. फिलहाल जाम को हटा दिया गया है.
???::????? ??? ????????? ?? ?????? ???? ??? ????
ओके::विरोध में ग्रामीणों ने एमजीआर लाइन जाम कियाफ्लैग-सीआइएसएफ जवानों पर ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगाया-मामला बोरियो के मोतीपहाड़ी पंचायत अंतर्गत साइफन गांव का-सूचना पर सीआइएसएफ कमांडेट शंकर कुमार झा सहित दर्जनों जवान साइफन गांव पहुंचे-ग्रामीणों से वार्ता की -एक सप्ताह बाद विधायक ताला मरांडी की उपस्थिति में इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण बैठक करेंगे […]
