21 किलो सोना चुरानेवाले को ढूंढ रही कर्नाटक पुलिस

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दो दिनों से कर्नाटक व राजमहल पुलिस की संयुक्त छापेमारी हो रही है. खबर है कि यहां के कुछ शातिरों ने कर्नाटक के मांडया जिला के श्रीनिधि ज्वेलर्स में बीते 30 जून 2014 को 21 किलो सोना व 5 लाख रुपये नकद चुराया था. सूत्रों की […]

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दो दिनों से कर्नाटक व राजमहल पुलिस की संयुक्त छापेमारी हो रही है. खबर है कि यहां के कुछ शातिरों ने कर्नाटक के मांडया जिला के श्रीनिधि ज्वेलर्स में बीते 30 जून 2014 को 21 किलो सोना व 5 लाख रुपये नकद चुराया था.
सूत्रों की मानें तो यह ज्वेलरी दुकान किसी एक केंद्रीय मंत्री के करीबी का है. मामला हाइप्रोफाइल बताया जाता है. जल्द ही पुलिस बड़े मामले का पर्दाफाश करने वाली है. एसपी ने भी इसके संकेत दे दिये हैं. अब कर्नाटक पुलिस चोर गिरोह का पता लगाने में दिनरात जुटी हुई है. घटना के एक साल बाद कर्नाटक पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी कि झारखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के एक चोर गिरोह के मास्टर माइंड ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
पिछले 10 दिनों से वहां की पुलिस राजमहल थाने में कैंप किये हुए है. इलाके में चोर गिरोह के सदस्यों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है. लेकिन इस मामले को लेकर न तो स्थानीय थाना पुलिस कुछ बोल रही है न ही कर्नाटक पुलिस. लेकिन आम लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
बड़े मामले का होगा पर्दाफाश
इस मामले में साहिबगंज एसपी सुनील भास्कर ने कुछ भी कहने से तो इनकार कर दिया. लेकिन यह भी कहा है कि जल्द ही पुलिस चोरी के बड़े मामले का पर्दाफाश करने वाली है. लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >