साहिबगंज में 169909 मतदाता डालेंगे वोट

पंचायत चुनाव . तीसरे चरण में सहिबगंज व पाकुड़ के तीन-तीन प्रखंडों में मतदान पांच को साहिबगंज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय व अंतिम चरण में तीन प्रखंडों में पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में चार पदों के लिये 1,69,909 मतदाता मतदान करेंगे. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा […]

पंचायत चुनाव . तीसरे चरण में सहिबगंज व पाकुड़ के तीन-तीन प्रखंडों में मतदान पांच को
साहिबगंज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय व अंतिम चरण में तीन प्रखंडों में पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में चार पदों के लिये 1,69,909 मतदाता मतदान करेंगे. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य पद में 1120, मुखिया पद में 268, पंचायत समिति सदस्य पद में 251 व जिला परिषद सदस्य में 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कुल मतदान केंद्र की संख्या 591 हैं. जिसमें 277 संवेदनशील, 269 अति संवेदनशील व 45 सामान्य मतदान केन्द्र हैं.
संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. तृतीय चरण के लिये पांच दिसंबर को मतदान होंगे, सेक्टर पदाधिकारियों की वीफिंग चार दिसंबर की सुबह 10:30 बजे समाहरणालय प्रांगण में होगी. तीन दिसंबर को ही सेक्टर पदाधिकारी मतपत्र एवं पेपर सील कोषांग से प्राप्त करेंगे. तीन दिसंंबर की सुबह 7 बजे से मतदान दल को सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा. 4 दिसंबर को पीठासीन पदाधिकारी सील्ड मतपेटी व्रजगृह में जमा करेंगे. जिसके लिये प्रत्येक प्रखंड के लिये 6 टेबुल बनाये गये हैं.
साहिबगंज व मंडरो प्रखंड की मतपेटी साहिबगंज कॉलेज व्रजगृह में व राजमहल प्रखंड की मतपेटी राजमहल के वज्रगृह में जमा होंगे. क्यआरपी के अलावे थाना स्तर पर भी टीम का गठन किया गया है. पीओपी भी मुख्य सड़क पर लगाया गया है. जो आने-जाने वाले वाहनों की जांच करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >