???????? ??? ????? ?? ??? ?? ??? ???????

दुर्घटना में बच्चे की मौत के बाद सन्नाटा – रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई थी बच्चे की मौत—————————30 नवंबरफोटो संख्या- 15 व 16 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- सूनसान गांव व घर में विलाप करते परिजन.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाथाना क्षेत्र कोलखीपाड़ा राखाटोला में बीते रविवार को हुए ट्रैक्टर की चपेट में आने से […]

दुर्घटना में बच्चे की मौत के बाद सन्नाटा – रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई थी बच्चे की मौत—————————30 नवंबरफोटो संख्या- 15 व 16 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- सूनसान गांव व घर में विलाप करते परिजन.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाथाना क्षेत्र कोलखीपाड़ा राखाटोला में बीते रविवार को हुए ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक शिवलाल सोरेन की मौत से राखा टोला में गम का माहौल है. इस मामले में लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर जेएच 11 एम 5747 के चालक पर कांड संख्या 60/15 धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं बालक के घर में दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला है. ग्रामीण उसके माता-पिता को उसके घर जा कर सांत्वान दे रहे हैं. गौरतलब हो कि रविवार को कोलखीपाड़ा से बांसकेंद्री तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर के चपेट में आने से 6 वर्षीय एक बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया जा रहा था. पुलिस के काफी समझाने-बुझाने तथा सड़क निर्माण कार्य कर रहे संवेदक द्वारा मुआवजे की राशि सोमवार को दिये जाने के आश्वासन के बाद ही शव को पुलिस के हवाले किया गया था. लेकिन अब तक संवेदक द्वारा मुआवजे की राशि नहीं दिये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >