बरहेट में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पंचायत चुनाव 21 नवंबरफोटो संख्या-01,02,03,04,05,11 व 12-बरहरवा से जा रहा है.कैप्सन-बरहेट मतदान केंद्र में लगी महिला मतदाताओं की भीड़,वोट करने पहुंचे विकलांग,वोट करने पहुंचे अंधे व्यक्ति,लाइन में खड़े जिप प्रत्याशी मोनिका किस्कू व निवर्तमान उपप्रमुख उमेद अली,सुरक्षा व्यवस्था में लगे थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी,मतदान केंद्र का जायजा लेते एसडीओ व डीएसपी व सड़क के बीचों बीच लगाया गया बैनर.प्रतिनिधि, बरहरवात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में बरहेट प्रखंड क्षेत्र के 259 मतदान केंद्रों पर छिट-पुट नोक-झोंक के साथ शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के बूथों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लगी रही. महिला व पुरुष मतदाता अलग-अलग कतारबद्ध खड़े होकर अपने चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया. मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी व मतदान कर्मी विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंट को सुबह में ही पहचान पत्र निर्गत किया. पहचान पत्र निर्गत होने के बाद एजेंट भी बूथों पर जमे रहे. अपने-अपने वोटर लिस्ट से मतदाताओं का मिलान किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर ओवरऑल सुबह 9 बजे तक 9%, 11 बजे तक 26%, दोपहर 1 बजे तक 51% मतदान हो गया था. मतदान समाप्त होने तक कुल ….% मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों का किस्मतप्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 323 वार्ड सदस्य प्रत्याशी, 178 मुखिया प्रत्याशी, 128 पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी व 14 जिप सदस्य प्रत्याशियों का किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गया. प्रखंड क्षेत्र में हुई मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की नजर मतगणना पर टिकी हुई है. 13 दिसंबर को सभी पदों की मतगणना होगी.विकलांग व वृद्ध मतदाता भी पहुंचे मतदान करनेलोकतंत्र का महापर्व का उत्साह विकलांग व अंधे मतदाताओं में भी देखा गया. विकलांग मतदाता नारू स्वर्णकार बूथ संख्या 180 अपने बैशाखी के सहारे व सूरदास रोबिन कुमार दा अपने परिवार के सदस्य के साथ मतदान केंद्र 181 पर पहुंच कर मतदान किया और कहा कि यह हमार लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है. जो पांच साल में एक बार आता है. हम प्रत्येक बार उत्साह पूर्वक मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करते हैं.मोटरसाइकिल से पुलिस कर रही थी गश्तीप्रखंड क्षेत्र के कुसमा, बरहेट बाजार, पंचकठिया, भोगनाडीह, छुछी आदि क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल केे जवान तैनात किये गये थे. साथ ही बूथों पर नजर रखने के लिये पुलिस पदाधिकारी वाहनों से क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रहे थे. बरहेट थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर विभिन्न बूथों के सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाये हुए थे.पदाधिकारी ने लिया बूथों का जायजाअनुमंडल पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार देव सदर डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, आइटीडीए निर्देशक शाहिद अख्तर ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों का जायजा लिया. एसडीओ ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ है. मतदाता सुबह से ही कतारबद्ध खड़े होकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किये हैं. विभिन्न बूथों पर तैनात किये गये पीठासीन पदाधिकारी से मतदान की पल-पल की जानकारी लेकर वरीय पदाधिकारियों को दी गयी.मतदान केंद्र के समीप लहराता रहा बैनरप्रखंड क्षेत्र के तलबड़िया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय तलबड़िया बूथ संख्या 250,252,253 व 254 के समीप मुखिया पद के प्रत्याशी का बैनर लहराता रहा. चुनाव के दिन खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ. इस पर न तो नजर पदाधिकारी की पड़ी और न ही पर्यवेक्षकों की. मामला सामने आने के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ राजीव कुमार ने आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.प्रखंड मुख्यालय में था कंट्रोल रूमपंचायत चुनाव का पल-पल का अपडेट लेने के लिये प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था.जिसमें पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. पदाधिकारी बूथों पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी से मतदान की स्थिति की जानकारी ले रहे थे.सिद्धो-कान्हू के वंशजों ने किया मतदानवीर शहीद सिद्धो-कान्हू के वंशजों ने घर के मुखिया बिटिया हेंब्रम के साथ मतदान केंद्र संख्या 243 पर पहुंचे और कतारबद्ध खड़े होकर बारी-बारी से परिवार के सभी मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया.बिटिया ने बताया कि हम स्वच्छ व साफ-सुथरे छवि वाले प्रत्याशी को मौका दिये हैं. ताकि वे हमारे गांव का चहुंमुखी विकास कर सके.
????? ??? ?????????? ??? ?? ?????? ??? ?????? ?????
बरहेट में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पंचायत चुनाव 21 नवंबरफोटो संख्या-01,02,03,04,05,11 व 12-बरहरवा से जा रहा है.कैप्सन-बरहेट मतदान केंद्र में लगी महिला मतदाताओं की भीड़,वोट करने पहुंचे विकलांग,वोट करने पहुंचे अंधे व्यक्ति,लाइन में खड़े जिप प्रत्याशी मोनिका किस्कू व निवर्तमान उपप्रमुख उमेद अली,सुरक्षा व्यवस्था में लगे थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी,मतदान केंद्र का जायजा लेते […]
