समय पर जांच से मलेरिया पर काबू संभव: डॉ उदय

विशेष जागरूकता अभियान चलाया

राजमहल/तीनपहाड़

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमहल अनुमंडल अस्पताल परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के नेतृत्व में लोगों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया. डॉ. टुडू ने कहा कि बुखार आने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं. उन्होंने बताया कि पीएचसी और सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा उपलब्ध है और दवाएं नि:शुल्क दी जाती हैं. उन्होंने लोगों से अंधविश्वास और भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की तथा साफ-सफाई, पानी का जमाव रोकने और मच्छरदानी के प्रयोग पर जोर दिया. मौके पर डॉ सादिक अंसारी, महिला डॉक्टर पिंकी प्रिया, बीपीएम अमित कुमार, एसटीएस संजय यादव, बीएमडब्ल्यू सुनील कुमार ,एएनएम प्रियंका कुमारी, रविंद्र तुरी आफताब आलम ,एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता

तीनपहाड़ मध्य विद्यालय में भी विश्व मलेरिया दिवस पर वेक्टर जनित रोगों पर छात्राओं के बीच क्विज कराया गया. प्रधानाध्यापक डोली जोर्जिना बास्की की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मलेरिया, कालाज़ार, फाईलेरिया, चिकनगुनिया, टीबी और डेंगू जैसे रोगों के लक्षण, जांच और बचाव के बारे में जानकारी दी गयी. केटीएस दानियल किस्कू, एमपीडब्ल्यू रूपेश कुमार पासवान और पप्पू कुमार ने संयुक्त रूप से छात्रों को जागरूक किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >